Headlines

Dehradun: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस प्रधानमंत्री को दिया चारधाम प्रसाद और स्मृति उपहार

Dehradun: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस प्रधानमंत्री को दिया चारधाम प्रसाद और स्मृति उपहार
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से देवभूमि उत्तराखंड से प्रस्थान से पूर्व शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद एवं प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पताका आज पूरे विश्व में लहरा रही है।

उन्होंने कहा कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री की यह यात्रा निश्चित ही भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ बनाने में सहायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *