Headlines

Dehradun: अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन में उत्तराखंड की ऐतिहासिक जीत, मुख्यमंत्री धामी ने कलम सिंह बिष्ट को किया सम्मानित

Dehradun: अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन में उत्तराखंड की ऐतिहासिक जीत, मुख्यमंत्री धामी ने कलम सिंह बिष्ट को किया सम्मानित
शेयर करे-

Dehradun: अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले भूतपूर्व सैनिक एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट कलम सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित किया। ओमान में आयोजित अत्यंत कठिन 120 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेगिस्तानी और पथरीले मार्गों पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हजारों एथलीटों के बीच प्रथम स्थान हासिल करना पूरे प्रदेश और देश के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि भारतीय खिलाड़ियों की क्षमता, साहस और संकल्प को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कलम सिंह बिष्ट भारतीय सेना की प्रतिष्ठित चौथी गढ़वाल राइफल में सेवाएं दे चुके हैं। सैन्य जीवन से प्राप्त अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण उनके खेल जीवन में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। देश सेवा के बाद खेल के माध्यम से भी उन्होंने भारत का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलम सिंह बिष्ट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान अन्य भूतपूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *