Headlines

Dehradun: उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, महिला और योग नीति पर फोकस

Dehradun: उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, महिला और योग नीति पर फोकस
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक सचिवालय में शुरू हो गई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा और सुबोध उनियाल समेत अन्य मंत्री उपस्थित हैं। बैठक में राज्य के विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय की संभावना जताई जा रही है।

बैठक में योग नीति को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। साथ ही देहरादून के रायपुर क्षेत्र की फ्रिज की गई भूमि को फ्रीज मुक्त किए जाने संबंधी प्रस्ताव, उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण और उनके लिए ठोस नीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके तहत एकल महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश के आठ शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना के लिए लीगेसी प्लान ड्राफ्ट को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

‘नंदा गौरा योजना’ के तहत बालिकाओं को वर्तमान में दी जाने वाली सहायता राशि को स्किल बेस्ड कोर्स पूरा करने के बाद भी जारी रखने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है।

राज्य में लंबे समय से लंबित महिला नीति को भी इस बैठक में स्वीकृति मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा चीनी मिलों के 123 सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।

राज्य में सड़क हादसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘रोड सेफ्टी पॉलिसी’ पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली लागू करने और पुराने बाजारों के पुनर्विकास के लिए री-डेवलपमेंट नीति के प्रस्तावों पर भी निर्णय संभव है।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल’ के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाया जा सकता है। इसके अलावा हाल ही में विभिन्न स्थानों के नामों में किए गए परिवर्तनों को लेकर भी संबंधित प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

For latest news updates click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *