Headlines

Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों को मंजूरी, ट्रैफिक सुधार और कुक्कुट आहार सब्सिडी योजना पर जोर

Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों को मंजूरी, ट्रैफिक सुधार और कुक्कुट आहार सब्सिडी योजना पर जोर
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में राज्य के पर्वतीय जिलों में कुक्कुट पालकों को आहार पर सब्सिडी देने, राजधानी देहरादून में ट्रैफिक सुधार के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के गठन समेत कई अहम निर्णय लिए गए।

कैबिनेट ने कुक्कुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी देते हुए नौ पर्वतीय जिलों अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी और रुद्रप्रयाग के पालकों को लाभ देने का फैसला किया। इसके तहत कुक्कुट आहार पर 10 रुपए प्रति किलो की सब्सिडी दी जाएगी। शुरुआती साल 2025-26 में बॉयलर फार्म और कुक्कुट वैली योजना के तहत करीब 1,600 लाभार्थियों को फायदा मिलेगा। इस योजना पर सरकार 2.83 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

राजधानी देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड नाम से एक एसपीवी का गठन करने को भी मंजूरी मिली। यह इकाई ई-बस सेवा, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना और नगर बस सेवा के संचालन को सुव्यवस्थित करेगी।

कैबिनेट ने इसके अलावा राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भोपाल और उच्च न्यायालय उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित उत्तर क्षेत्रीय सम्मेलन के खर्च से संबंधित प्रस्ताव, उधमसिंह नगर जिले में विकास प्राधिकरण को भूमि आवंटन, नैनीताल हाईकोर्ट में दो पदों के सृजन और उत्तराखंड सेवा का अधिकार का नौवां वार्षिक प्रतिवेदन विधानसभा पटल पर रखने को भी मंजूरी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *