Headlines

Uttarakhand: उत्तराखंड में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand: उत्तराखंड में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही लोगों को मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार आगामी 2 अगस्त तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *