Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख घोषि, नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को हो रहा समाप्त

Dehradun: उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख घोषि, नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को हो रहा समाप्त
शेयर करे-

Dehradun: भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खाली होने जा रही राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है। दोनों राज्यों की इन 11 सीटों का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

चुनाव कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तय की गई है।

उत्तराखंड की जिस राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है, उस पर वर्तमान में भाजपा सांसद नरेश बंसल हैं। नवंबर 2020 में हुए राज्यसभा चुनाव में नरेश बंसल ने एकमात्र प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था।

अब नरेश बंसल का राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद उत्तराखंड की इस सीट पर नए प्रत्याशी को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। भाजपा की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा चुनाव प्रक्रिया के दौरान की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल भी 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इन सीटों पर वर्तमान में अरुण सिंह, गीता शाक्य, चंद्रप्रकाश जोशी, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रोफेसर राम गोपाल यादव, रामजी लाल सुमन, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी और हरदीप सिंह पुरी सहित सांसदों का उल्लेख किया गया है।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने 11 सितंबर 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते एक सीट पहले ही रिक्त हो चुकी है।

उत्तराखंड में राज्यसभा की तीन सीटें

उत्तराखंड में राज्यसभा की कुल तीन सीटें हैं। वर्तमान में नरेश बंसल, महेंद्र भट्ट और डॉ. कल्पना सैनी राज्यसभा सांसद हैं।

महेंद्र भट्ट को 20 फरवरी 2024 को उत्तराखंड से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित घोषित किया गया था। उन्होंने 25 अप्रैल 2024 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 को पूरा होगा।

वहीं, डॉ. कल्पना सैनी 5 जुलाई 2022 को उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई थीं। उन्होंने 8 जुलाई 2022 को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। उनका कार्यकाल 4 जुलाई 2028 तक है।

राज्यसभा चुनाव की तारीखें तय

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 29 सितंबर 2026
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 7 अक्टूबर 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2026
  • मतदान: 16 अक्टूबर 2026, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
  • मतगणना: 16 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे से
  • चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि: 19 अक्टूबर 2026

Dehradun: उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख घोषि, नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को हो रहा समाप्त Dehradun: उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख घोषि, नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को हो रहा समाप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *