Nainital: ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन अवसर पर 23 सितंबर 2026 को नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है।
नैनीताल नगर में 23 सितंबर को श्री नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन प्रस्तावित है। इस अवसर पर मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने से नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को संबंधित सभी शिक्षण संस्थानों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
नंदा देवी महोत्सव के समापन के मद्देनजर यह अवकाश केवल नैनीताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा।

Chief Editor, Aaj Khabar
