Headlines

Nainital: ज्योलिकोट में दूषित पानी से पीलिया डायरिया फैलने पर शासन की बड़ी कार्रवाई, जल संस्थान और जल निगम के पांच अधिकारी निलंबित, ईई को कड़ी चेतावनी

Nainital: ज्योलिकोट में दूषित पानी से पीलिया डायरिया फैलने पर शासन की बड़ी कार्रवाई, जल संस्थान और जल निगम के पांच अधिकारी निलंबित, ईई को कड़ी चेतावनी
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई से पीलिया और डायरिया फैलने के मामले में शासन ने सख्त कार्रवाई की है। गंदे पानी की आपूर्ति और बीमारी के लिए जिम्मेदार माने गए जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

शासन के आदेश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) शशि पाल सिंह, जल संस्थान के सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत, जल निगम के सहायक अभियंता संजय कुमार आर्या, जल संस्थान के एएई रविन्द्र और जल निगम के अवर अभियंता (जेई) दीपांशु शर्मा को निलंबित किया गया है।

वहीं, नैनीताल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अनीश एम पिल्लई को कड़ी चेतावनी दी गई है। ज्योलिकोट क्षेत्र के कई गांवों में दूषित पानी की आपूर्ति के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार माना गया है।

बताया जा रहा है कि दूषित पानी के कारण फैली बीमारी से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग बीमार हैं। मामले में शासन की कार्रवाई के बाद जलापूर्ति व्यवस्था और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर सख्ती बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *