Headlines

Nainital: नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर डीएम रयाल सख्त, गुंडा एक्ट के 165 मामलों का निस्तारण और 90 अराजक तत्व जिला बदर

Nainital: नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर डीएम रयाल सख्त, गुंडा एक्ट के 165 मामलों का निस्तारण और 90 अराजक तत्व जिला बदर
शेयर करे-

Nainital: जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 1 जनवरी से 15 सितंबर 2026 तक जिले के विभिन्न न्यायालयों में गुंडा एक्ट से जुड़े कुल 399 वाद दर्ज किए गए, जिनमें से 165 मामलों का निस्तारण किया गया।

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के न्यायालय में गुंडा नियंत्रण अधिनियम से संबंधित कुल 162 वाद दर्ज रहे। इनमें से 98 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि कार्रवाई के तहत 90 अराजक तत्वों को जिला बदर किए जाने की कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल के न्यायालय में कुल 130 वाद दर्ज हुए। इनमें से 44 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 86 वाद अवशेष रहे। वहीं, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नैनीताल के न्यायालय में कुल 107 वाद दर्ज हुए, जिनमें से 23 मामलों का निस्तारण किया गया और 84 वाद अवशेष रहे।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था का राज कायम रखने के लिए समय-समय पर अराजक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *