Headlines

Dehradun: देहरादून में पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद फरार आरोपी ने खुद दी पुलिस को सूचना

Dehradun: देहरादून में पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद फरार आरोपी ने खुद दी पुलिस को सूचना
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 26 वर्षीय काजल की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति धीरज पंवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं।

जानकारी के अनुसार, काजल अपने पति धीरज पंवार के साथ क्लेमेनटाउन क्षेत्र में रह रही थी। पिछले कई दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे धीरज पंवार ने कंट्रोल रूम को फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उससे दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।

कॉल की जानकारी के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। इसके बाद एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में काजल मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में गोली लगने से उसकी मौत होने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सीओ सदर अंकित कंडारी के अनुसार, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *