Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: भीमताल विधानसभा की सड़कों पर आंदोलनकारियों का प्रदर्शन, कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय में उठी भ्रष्टाचार जांच और मरम्मत की मांग

Haldwani: भीमताल विधानसभा की सड़कों पर आंदोलनकारियों का प्रदर्शन, कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय में उठी भ्रष्टाचार जांच और मरम्मत की मांग
शेयर करे-

Haldwani: भीमताल विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर सोमवार को राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में लोगों ने कुमाऊं कमिश्नर के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए शीघ्र सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य पूरा करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से वार्ता हुई। लोगों ने कहा कि प्रस्तावित और निर्माणाधीन सड़कों को त्योहारों से पहले सुचारू किया जाए और गड्ढों से मुक्त बनाया जाए। इस दौरान प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिसे हरीश पनेरू ने शांत कराया।

प्रदर्शन में भगवान मेहरा, प्रबल धरमवाल, सुरेश, हरीश परगांई, सोनू संभल, श्याम सिंह, गोविंद आर्य, हिमेश पनेरु, भूपेंद्र, ललित बिष्ट, कैलाश समेत कई लोग मौजूद रहे। उन्होंने भीमताल-पदमपुरी, भवाली-अल्मोड़ा, रामनगर, सल्ट, काठगोदाम, हैड़ाखान, सिमलिया बैंड समेत विधानसभा की अधिकांश सड़कों की खराब स्थिति का उल्लेख किया।

इसके अलावा दर्जनों गांवों और मोटरमार्गों पर डामरीकरण, पुल निर्माण, कटिंग और मिलान कार्यों को तत्काल पूरा करने की मांग उठाई गई। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *