Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haridwar: हरिद्वार पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 बाइकें बरामद

Haridwar: हरिद्वार पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 बाइकें बरामद
शेयर करे-

Haridwar: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़े वाहन चोरी गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

एसपी सिटी पंकज गरौला ने जानकारी दी कि यह गिरोह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय था। आरोपी भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों पर बेचते थे। जांच में यह भी सामने आया कि कांवड़ मेले के दौरान भी इन्होंने कई बाइकें चोरी की थीं। चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाने के लिए गिरोह ने बहादराबाद के पास एक खंडहर को ठिकाना बना रखा था।

पुलिस ने मुखबिर तंत्र और डिजिटल सर्विलांस की मदद से गिरोह का पता लगाया और दबिश देकर तीन आरोपियों मोहित, आस मोहम्मद और दीपक को गिरफ्तार किया। मोहित ट्रैक्टर चालक है, आस मोहम्मद हेयर ड्रेसर है और दीपक पाइप लाइन खोदने का काम करता है। तीनों आरोपी लक्सर क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरोह का चौथा सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा और जनता को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *