Delhi: दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों विभाग में उप सचिव नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारे से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को एक महिला द्वारा चलाई जा रही बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में कार चला रही महिला और उसका पति, जो गुरुग्राम निवासी और चमड़े के सामान के व्यवसायी हैं, भी घायल हुए और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि बीएमडब्ल्यू और मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच की।
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125बी, 105 और 238 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Chief Editor, Aaj Khabar
