Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, डीएम और एसएसपी ने किया स्वस्थ जीवन का आह्वान

Haldwani: हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, डीएम और एसएसपी ने किया स्वस्थ जीवन का आह्वान
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य जनपद स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में 350 से अधिक पुलिसकर्मियों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया।

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित शिविर में आयुष विभाग के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। विशेषज्ञों ने योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के साथ तनाव प्रबंधन और रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि योग आज वैश्विक स्तर पर स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग के लिए निकालने और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग को नियमित जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया। वहीं एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों, चौकियों, अग्निशमन इकाइयों और पुलिस लाइंस में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए गए।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *