Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में चरस तस्करी पर शिकंजा, 750 ग्राम अवैध चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Haldwani: हल्द्वानी में चरस तस्करी पर शिकंजा, 750 ग्राम अवैध चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani:  ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने की दिशा में नशे के खिलाफ अभियान तेज करते हुए नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हल्द्वानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 750 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मण्डी बाईपास रोड हल्द्वानी पर सघन चेकिंग के दौरान अभियुक्त गोपाल सिंह को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 750 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। मौके से उसके उपयोग में लाई जा रही अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह गांव-गांव से चरस एकत्र कर अधिक मात्रा होने पर शहर में बिक्री के लिए लाता था।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *