Headlines

New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु से राज्यपाल गुरमीत सिंह की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड की रजत जयंती और नैनीताल विरासत पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट

New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु से राज्यपाल गुरमीत सिंह की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड की रजत जयंती और नैनीताल विरासत पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट
शेयर करे-

New Delhi:  आज उत्तराखण्ड के राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की रजत जयंती तथा नैनीताल लोक भवन के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति को देवभूमि आगमन एवं नैनीताल की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और विकास यात्रा पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक भेंट कर पुनः आभार व्यक्त किया।

भेंट के अवसर पर राज्यपाल द्वारा ‘एब्सोल्यूट इंटेलिजेंस’ पुस्तक भी राष्ट्रपति महोदया को सप्रेम भेंट की गई। इस दौरान नेतृत्व, दूरदृष्टि और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।

बैठक में उत्तराखण्ड द्वारा टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा राज्य की समग्र और सकारात्मक प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। माननीय राष्ट्रपति ने राज्य द्वारा जनस्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और विकास से जुड़े प्रयासों की सराहना की।

New Delhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *