Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: नए भू-लेख पोर्टल से ऑनलाइन एंट्री प्रभावित, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे ने कहा दाखिल-खारिज प्रक्रिया हल्द्वानी में पूरी तरह सुचारु

Haldwani: नए भू-लेख पोर्टल से ऑनलाइन एंट्री प्रभावित, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे ने कहा दाखिल-खारिज प्रक्रिया हल्द्वानी में पूरी तरह सुचारु
शेयर करे-

Haldwani: तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे ने स्पष्ट किया है कि तहसील हल्द्वानी अंतर्गत दाखिल-खारिज की कार्यवाही नियमानुसार लगातार जारी है और इसमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं है।

उन्होंने बताया कि दाखिल-खारिज के आदेश पारित होने के उपरांत संबंधित प्रविष्टि आर-6 पंजिका में दर्ज की जाती है। इसके बाद भू-लेख पोर्टल पर डाटा दर्ज कर खतौनी में ऑनलाइन प्रदर्शित किया जाता है। हालांकि नए भू-लेख पोर्टल के लॉन्च होने के कारण वर्तमान में कुछ मामलों में ऑनलाइन डाटा अस्थायी रूप से प्रदर्शित नहीं हो पा रहा है।

इस तकनीकी समस्या के समाधान के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। तकनीकी विशेषज्ञों से हुई वार्ता में यह जानकारी दी गई है कि शीघ्र ही डाटा ऑनलाइन फेच होने के बाद सभी प्रविष्टियां पोर्टल पर दिखाई देने लगेंगी।

तहसीलदार ने बताया कि इस बीच संबंधित पक्षकार आर-6 पंजिका में अंकित आदेश की सत्यापित प्रति तहसील हल्द्वानी के रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की कि दाखिल-खारिज से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की भ्रांति न रखें, सभी कार्य नियमानुसार सुचारु रूप से चल रहे हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *