Headlines

Haldwani: रानीबाग में आदमखोर बाघ की दहशत का अंत, वन विभाग ने ट्रैंकुलाइज़र कर किया सुरक्षित रेस्क्यू

Haldwani: रानीबाग में आदमखोर बाघ की दहशत का अंत, वन विभाग ने ट्रैंकुलाइज़र कर किया सुरक्षित रेस्क्यू
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के रानीबाग क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना बाघ आखिरकार वन विभाग की पकड़ में आ गया है। जंतवाल गांव में लगाए गए पिंजरे में बाघ के फंसने के बाद उसे ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया।

यह वही बाघ था जिसने शुक्रवार को सूर्याजाला गांव में एक महिला को अपना शिकार बनाया था। इस घटना के बाद से बाघ गांव के आसपास ही घूम रहा था, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ था। ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने लगातार निगरानी और रणनीति के तहत पिंजरे लगाए थे। सोमवार रात वन विभाग की टीम और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें बाघ को सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर काबू में लिया गया।

ऑपरेशन के सफल होने के बाद बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर रानीबाग पहुंचाया गया, जहां उसकी निगरानी की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

स्थानीय भाजपा नेता सचिन साह ने बताया कि बाघ के पकड़े जाने के बाद अब गांव में स्थिति सामान्य होने लगी है और लोगों का डर काफी हद तक खत्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *