Mumbai: बॉलीवुड और संगीत जगत को एक भारी झटका लगा है। अपनी मधुर आवाज़ से लोगों के दिलों पर राज करने वाले 38 वर्षीय मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी 2026 की रात अचानक अपनी प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस फैसले से अपने करीबी फैंस और संगीत प्रेमियों को चौंका दिया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए संदेश में अरिजीत सिंह ने लिखा कि उन्होंने इतने वर्षों तक पाकर मिले प्यार के लिए सबका दिल से शुक्रिया अदा किया है। अरिजीत ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे और कोई भी नया म्यूज़िक असाइनमेंट भी नहीं लेंगे, अर्थात् वह अपने संगीत करियर से रिटायरमेंट ले रहे हैं।
अरिजीत ने अपने संदेश में कहा, “हैलो… आप सभी को नए साल की बधाई। मैं आप सभी को शुक्रिया कहना चाहता हूं कि आपने मुझे इतने साल तक इतना प्यार दिया। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करूंगा और अब कोई भी नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इससे रिटायरमेंट ले रहा हूं, मेरा यह सफर बेहतरीन रहा।”
अरिजीत सिंह के इस अचानक फैसले ने संगीत प्रेमियों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं — कुछ भावुक हैं, तो कुछ उनके लंबे और यादगार करियर को सलाम कर रहे हैं।
अरिजीत का सफर, उनके हिट गाने और उनके द्वारा दिए गए जीवन्त संगीत ने भारतीय संगीत प्रेमियों के दिलों में एक अमिट पहचान बनाई है। अब उनके फैसले के बाद संगीत जगत में उनके योगदान को याद किया जा रहा है और उनके चाहने वाले उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar
