Nainital: जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के विलासपुर क्षेत्र तथा उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जनपद के किच्छा क्षेत्र में बर्ड फ्लू (H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस) के मामले सामने आने के बाद सतर्कता बढ़ा दी है।
जारी आदेश के तहत नैनीताल जनपद में आगामी एक सप्ताह तक उत्तर प्रदेश और उधमसिंहनगर से कुक्कुट पक्षियों, अंडों और पक्षी मांस के परिवहन पर रोक लगा दी गई है। आदेश में यह भी कहा गया है कि आवश्यक स्क्रिनिंग और पशुचिकित्साधिकारी से प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही असंक्रमित क्षेत्रों में परिवहन की अनुमति दी जाएगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, ताकि संक्रमण की रोकथाम और जिले में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Chief Editor, Aaj Khabar

