Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: भाजपा ने जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ को सौंपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी, बने उत्तराखंड प्रदेश संयोजक

Haldwani: भाजपा ने जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ को सौंपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी, बने उत्तराखंड प्रदेश संयोजक
शेयर करे-

Haldwani: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति से उत्तराखंड भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का दायित्व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ को सौंपा गया है। उन्हें भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उत्तराखंड प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे जितेन्द्र मेहता की नियुक्ति से कुमाऊं सहित पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त प्रदेश संयोजक जितेन्द्र मेहता ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और कला को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और विचारधारा को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वह पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को प्रदेशभर में और अधिक सक्रिय बनाने का प्रयास करेंगे।

जितेन्द्र मेहता की नियुक्ति पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख उत्तराखंड कौस्तुभनंद जोशी, विधायक वंशीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट तथा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व और सांगठनिक अनुभव का लाभ पार्टी को व्यापक स्तर पर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *