Headlines

New Delhi: एनयूजेआई संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया शुरू, 7 जुलाई तक दाखिल होंगे नामांकन

New Delhi: एनयूजेआई संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया शुरू, 7 जुलाई तक दाखिल होंगे नामांकन
शेयर करे-

New Delhi: इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) (एनयूजेआई) के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक किंकर ने बताया कि अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष, सात सचिव और 31 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए नामांकन पत्र 7 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आगरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित एनयूजेआई के राष्ट्रीय अधिवेशन में की गई। नामांकन पत्रों की जांच 8 जुलाई को होगी, जबकि 25 जुलाई तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। सभी पदों के लिए मतदान जयपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन कराया जाएगा।

आगरा में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने किया। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय विशिष्ट अतिथि रहे। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशुरानी ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। सम्मेलन की अध्यक्षता एनयूजेआई अध्यक्ष रास बिहारी ने की, जबकि संचालन महासचिव प्रदीप तिवारी ने किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक किंकर ने बताया कि एनयूजेआई की देश के 25 राज्यों में इकाइयां हैं। चुनाव में यूनियन काउंसिल सदस्य और डेलिगेट मतदाता होंगे। सदस्यता सूची, काउंसिल सदस्य सूची, डेलिगेट सूची तथा कोटा मनी का भुगतान करने वाली राज्य इकाइयों के पात्र सदस्य ही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *