Nainital: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जारी तनातनी के बीच उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी जिला पंचायत सदस्यों को ढूंढने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने 10 जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें सुरक्षा में ही मतदान केंद्र तक पहुंचाने का आदेश दिया है।
एसएसपी नैनीताल को निर्देश दिया गया है कि कथित रूप से अगवा किए गए 5 सदस्यों को मतदान स्थल तक लाया जाए और उनकी जांच की जाए कि वे स्वयं गए या अपहरण कर ले जाए गए। पांचों सदस्यों के बयान हाईकोर्ट में भी दर्ज किए जाएंगे।
इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। हाईकोर्ट ने आज ही सभी की वोटिंग कराने का आदेश दिया है, लेकिन प्रक्रिया 5 सदस्यों के आने के बाद ही शुरू होगी। जरूरत पड़ने पर मतदान का समय भी बढ़ाया जाएगा। इस मामले पर दोपहर 4 बजे फिर से सुनवाई होगी।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

