Headlines

Nainital: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बवाल जारी, भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने चार विधायकों पर मारपीट की तहरीर दी

Nainital: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बवाल जारी, भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने चार विधायकों पर मारपीट की तहरीर दी Screenshot
शेयर करे-

Nainital: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने तल्लीताल थाने में नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक भुवन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्य के खिलाफ तहरीर दी है।

दीपा दर्मवाल का आरोप है कि जिला पंचायत चुनाव में मतदान के लिए उनके साथ आए चार जिला पंचायत सदस्यों के साथ उक्त नेताओं और उनके साथ आए कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर उन्हें और उनके समर्थकों को घायल करने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस से अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में उन्होंने उल्लेख किया कि वे जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी हैं और 14 अगस्त को मतदान के लिए आई थीं, तभी आरोपित नेताओं के नेतृत्व में उनके साथ मारपीट की घटना हुई।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *