Nainital: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दिन माहौल उस समय गरमा गया, जब कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर नेता प्रतिपक्ष समेत कई कांग्रेसी नेताओं से मारपीट करने और जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने का गंभीर आरोप लगाया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश के बीच भी प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया पर संबंधित वीडियो साझा किए और इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। वीडियो में भीगते हुए कांग्रेसी नेताओं का विरोध प्रदर्शन स्पष्ट नजर आ रहा है।
चुनाव के बीच कांग्रेस ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


