Headlines

Nainital: कालाढूंगी और लालकुआं पुलिस ने अवैध स्मैक और शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Nainital: कालाढूंगी और लालकुआं पुलिस ने अवैध स्मैक और शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
शेयर करे-

Nainital: कालाढूंगी और लालकुआं पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चेकिंग के दौरान बैतखेडी रोड, बैलपडाव, कालाढूंगी से अभियुक्त नसीम अहमद (ग्राम बच्चीपुर धमोला, थाना कालाढूंगी, जनपद नैनीताल) को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 4.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कालाढूंगी में FIR संख्या 35/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसी तरह, लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत 18 मार्च 2025 को गश्त के दौरान स्लीपर फैक्ट्री से 100 मीटर आगे कच्ची सड़क पर अभियुक्त राहुल कश्यप उर्फ चिमटा (निवासी संजय नगर लाइन पर हाथीखाना, लालकुआं) को 41 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Nainital

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *