Headlines

Nainital: कैंची धाम में आतंकी विस्फोट पर नैनीताल पुलिस की मॉक ड्रिल सफल, दो आतंकी ढेर और तीन गिरफ्तार

Nainital: कैंची धाम में आतंकी विस्फोट पर नैनीताल पुलिस की मॉक ड्रिल सफल, दो आतंकी ढेर और तीन गिरफ्तार
शेयर करे-

Nainital: विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम मंदिर में संभावित आतंकी हमले की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नैनीताल पुलिस ने आज एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में हुई इस अभ्यास की थीम बम विस्फोट के बाद पुलिस की त्वरित जवाबी कार्यवाही और राहत-बचाव संचालन पर आधारित थी।

परिकल्पित घटना के अनुसार मंदिर परिसर में तीन आतंकी विस्फोट हुए, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने तुरंत हाई अलर्ट जारी किया। अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल सहित सभी इकाइयों को मौके पर कार्रवाई हेतु सक्रिय किया गया। क्षेत्राधिकारी भवाली द्वारा मौके पर पहुंचकर इलाके को सील किया गया और सशस्त्र पुलिस बलों ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर ली।

इसके बाद आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने कमान संभाली और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया, जबकि तीन आतंकियों को जिंदा गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आतंकियों को विस्तृत पूछताछ के लिए थाने भेजा गया।

घटना परिकल्पना में एक नागरिक की मौत एवं तीन लोग घायल बताए गए। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मोबाइल फोरेंसिक यूनिट ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

यह मॉक ड्रिल पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। अभ्यास में स्थानीय नागरिकों के साथ PAC, SDRF, ATS, BDS, डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक यूनिट, मेडिकल टीम, संचार टीम, ड्रोन टीम, मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने प्रतिभाग किया।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *