समस्त नैनीताल पुलिस परिवार ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
Nainital: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा दिनांक 01 जून 2025 को पीपिंग सेरेमनी का आयोजन कर जनपद के पांच उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के उपलक्ष्य में कंधों पर स्टार लगाकर अलंकृत किया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस गरिमामयी समारोह में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र एवं सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी ने भी सहभागिता की। दोनों अधिकारियों ने नवपदोन्नत निरीक्षकों को बधाई देते हुए उनके कर्तव्य निष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाभाव की सराहना की।
इस अवसर पर नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से भी सभी नवपदोन्नत निरीक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित की गईं।
निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले उपनिरीक्षकों के नाम निम्नलिखित हैं:
- श्री विजय मेहता
- श्री नीरज भाकुनी
- श्री प्रकाश सिंह मेहरा
- श्री रजत सिंह कसाना
- श्री गणेश सिंह
नैनीताल पुलिस परिवार ने इन सभी अधिकारियों को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

