Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: खैरना में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, भवाली पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे

Nainital: खैरना में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, भवाली पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल जनपद के भवाली क्षेत्र में बढ़ती स्कूटी चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को खैरना बाजार निवासी पुष्कर सिंह परिहार ने कोतवाली भवाली में तहरीर दी थी कि उनकी दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी 12 दिसंबर की रात चोरी हो गई। मामले में थाना भवाली में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर 16 दिसंबर 2025 को पुलिस ने भवाली क्षेत्र से दो आरोपियों को चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले भी खैरना बाजार से मोटरसाइकिल चोरी कर चुके हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) व 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *