Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

New Delhi: दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर एफआईआर, आकाशवाणी भवन में प्रवेश और निषेधाज्ञा उल्लंघन का आरोप

New Delhi: दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर एफआईआर, आकाशवाणी भवन में प्रवेश और निषेधाज्ञा उल्लंघन का आरोप
शेयर करे-

New Delhi: संसद भवन से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च के दौरान बिना अनुमति प्रदर्शन करने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला 6 अक्टूबर को नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित आकाशवाणी भवन परिसर में हुए घटनाक्रम से जुड़ा है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इंडिया गठबंधन की ओर से 6 अक्टूबर की सुबह करीब 10:30 बजे संसद भवन से निर्वाचन आयोग कार्यालय तक मार्च निकाले जाने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त कार्यालय से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने मार्च शुरू किया और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड पार कर आगे बढ़ गए। पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए प्रदर्शनकारियों से वापस लौटने की अपील की, लेकिन पुलिस के मुताबिक निर्देशों का पालन नहीं किया गया।

इसके बाद पुलिस ने करीब 260 लोगों को निरुद्ध किया, जिनमें 10 सांसद भी शामिल थे। इसी दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, मनीष छत्रथ और करीब 50 से 60 समर्थक आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश कर वहां बैठ गए।

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया। इसी आधार पर राहुल गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आकाशवाणी भवन परिसर में राहुल गांधी और अन्य नेताओं का धरना करीब 9 घंटे तक चला। राहुल गांधी ने मांग रखी कि विपक्षी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलने का समय दिए जाने तक वे परिसर से नहीं हटेंगे।

देर रात करीब 10 बजे दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को परिसर से हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लेकर किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइन ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी जांच की जा रही है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *