Headlines

New Delhi: रिकॉर्ड हाई के अगले ही दिन चांदी ₹1.28 लाख और सोना ₹42,247 प्रति 10 ग्राम टूटा, गिरावट ने निवेशकों को चौंकाया

New Delhi: रिकॉर्ड हाई के अगले ही दिन चांदी ₹1.28 लाख और सोना ₹42,247 प्रति 10 ग्राम टूटा, गिरावट ने निवेशकों को चौंकाया
शेयर करे-

New Delhi: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रिकॉर्ड स्तर छूने के ठीक एक दिन बाद ही दोनों कीमती धातुओं में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में हलचल मच गई। खास तौर पर चांदी में आई तेज गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया, जबकि सोना भी लाखों रुपये टूट गया।

गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई पर पहुंची, लेकिन शुक्रवार को इसमें जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी गिरकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इस तरह एक ही दिन में चांदी के भाव में 1,07,971 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। रिकॉर्ड हाई से तुलना करें तो चांदी मात्र एक दिन में 1,28,126 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई।

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 1,83,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो शुक्रवार को गिरकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस तरह सोना एक ही दिन में 33,113 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

गौरतलब है कि गुरुवार को सोना अपने लाइफटाइम हाई 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था। इसके बाद रिकॉर्ड स्तर से सोना कुल 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट चुका है। इस तेज गिरावट ने सर्राफा बाजार और निवेशकों दोनों को सतर्क कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *