Headlines

New Delhi: भारतीय टेंट पेगिंग टीम ने रचा इतिहास, कर्नल तरसेम सिंह वारैच के नेतृत्व में वर्ल्ड कप फाइनल के लिए क्वालिफाई

New Delhi: भारतीय टेंट पेगिंग टीम ने रचा इतिहास, कर्नल तरसेम सिंह वारैच के नेतृत्व में वर्ल्ड कप फाइनल के लिए क्वालिफाई
शेयर करे-

New Delhi: भारतीय टेंट पेगिंग टीम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम ने यह उपलब्धि अपने कोच-कम-मैनेजर कर्नल तरसेम सिंह वारैच के नेतृत्व में हासिल की। सऊदी अरब, कुवैत, नॉर्वे और इंडोनेशिया जैसी मजबूत टीमों को कड़ी चुनौती देते हुए भारत ने कुल चार टीम और दो व्यक्तिगत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त घुड़सवार और पोलो खिलाड़ी कर्नल वारैच ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन ने यह सफलता दिलाई है। उन्होंने कहा कि युवा टेंट पेगर्स ने मैदान पर अद्भुत जुझारूपन दिखाया और देश को गर्व महसूस कराया।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—

29 जनवरी 2026 (लांस इवेंट): टीम सिल्वर, व्यक्तिगत कांस्य – डफर धनराज सिरसाट (आरवीसी)

30 जनवरी 2026 (स्वॉर्ड इवेंट): टीम गोल्ड, व्यक्तिगत सिल्वर – डफर धनराज सिरसाट (आरवीसी)

31 जनवरी 2026: लेमन एंड पेग्स, रिंग्स एंड पेग्स और रिले में टीम ब्रॉन्ज; ओवरऑल टीम ब्रॉन्ज

इन शानदार उपलब्धियों के साथ टीम इंडिया ने नवंबर 2026 में जॉर्डन में होने वाली टेंट पेगिंग वर्ल्ड कप चैंपियनशिप के लिए आधिकारिक रूप से क्वालिफाई कर लिया है।

New Delhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *