Headlines

New Delhi: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, सांगठनिक तैयारियों और पंचायत चुनाव पर दी जानकारी

New Delhi: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, सांगठनिक तैयारियों और पंचायत चुनाव पर दी जानकारी
शेयर करे-

New Delhi:  भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सोमवार को मानसून सत्र के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से उनके संसदीय चैंबर में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में श्री भट्ट ने उन्हें पुनः प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया और प्रदेश संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। भट्ट ने प्रदेश में चल रही पंचायत चुनाव प्रक्रिया की जानकारी साझा करते हुए भाजपा की प्रचंड जीत का विश्वास जताया। इसके साथ ही चुनावी तैयारियों और संगठन की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

श्री भट्ट ने राज्य में पार्टी के वर्तमान एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की और सांगठनिक गतिविधियों की प्रगति से नड्डा को अवगत कराया। मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण रही और प्रदेश संगठन की दिशा में राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *