Headlines

Pithoragarh: नाचनी डाकघर में रिश्वत लेते डाक इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार, सब्सिडी पास कराने के नाम पर मांगी थी घूस

Pithoragarh: नाचनी डाकघर में रिश्वत लेते डाक इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार, सब्सिडी पास कराने के नाम पर मांगी थी घूस
शेयर करे-

Pithoragarh: जिले के नाचनी डाकघर में तैनात डाक इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर को सीबीआई ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत लोन की सब्सिडी पास कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के खेती गांव निवासी दुकानदार सुरेश चंद ने वर्ष 2020 में जिला उद्योग केंद्र पिथौरागढ़ से छह लाख रुपये का ऋण लिया था। योजना के तहत उन्हें 35 प्रतिशत यानी 2.10 लाख रुपये की सब्सिडी मिलनी थी, जिसके लिए नाचनी डाकघर से सत्यापन रिपोर्ट भेजी जानी थी। सुरेश चंद का आरोप है कि डाक इंस्पेक्टर शशांक राठौर ने फाइल में कमियां निकालकर 21 हजार रुपये की रिश्वत मांगी, जो बाद में बातचीत के बाद 15 हजार में तय हुई।

सुरेश चंद ने इसकी शिकायत सीबीआई से की और बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी। सीबीआई ने ट्रैप योजना बनाते हुए बुधवार को नाचनी डाकघर में कार्रवाई की और शशांक राठौर को 15 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। मामले में पोस्ट मास्टर और डाकिया की कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है।

सीबीआई की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है, क्योंकि यह पहली बार है जब पिथौरागढ़ में किसी अधिकारी को रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *