Headlines

Ramnagar: रामनगर में झपट्टामार गिरोह का भंडाफोड़, 70 सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने दो शातिर दबोचे

Ramnagar: रामनगर में झपट्टामार गिरोह का भंडाफोड़, 70 सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने दो शातिर दबोचे
शेयर करे-

Ramnagar: रामनगर क्षेत्र में सक्रिय झपट्टामार गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधिविवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में अंजाम दिया गया।

घटना दिनांक 16 अप्रैल 2026 की है, जब पीरूमदारा निवासी विशन सिंह बिष्ट अपनी पत्नी के साथ खेत में सिंचाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पीछा किया। एक युवक बहाने से खेत तक पहुंचा और अचानक महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर अपने साथियों संग फरार हो गया। छीना-झपटी में मंगलसूत्र के कुछ दाने मौके पर गिर गए थे।

इस मामले में थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 120/26 धारा 304 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ रामनगर सुमित पांडेय को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने करीब 60-70 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद 25 अप्रैल 2026 को चौधरी ढाबा के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सावेज उर्फ भूरा (19 वर्ष) निवासी महेशपुर काशीपुर और जुबैर (25 वर्ष) निवासी किला बाजार काशीपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे क्षेत्र में फिर से झपटमारी की घटना को अंजाम देने आए थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टूटा हुआ मंगलसूत्र (6 पीली धातु के दाने और पेंडल सहित) तथा घटना में प्रयुक्त बाइक UK18U4835 बरामद की है। इस सफल कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

Ramnagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *