Rudrapur: कोतवाली क्षेत्र के कौशल्या कॉलोनी में मंगलवार को एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में जलकर मौत हो गई। मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी 52 वर्षीय सुषमा पंत किच्छा के सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं और अकेली रहती थीं। बताया जा रहा है कि उनके साथ लंबे समय से एक केयरटेकर अजय मिश्रा रहता था, जो मंगलवार सुबह घर में ताला लगाकर होटल चला गया था। लौटने पर उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया, जब दरवाजा खोला तो सुषमा पंत की जली हुई लाश मिली। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने अजय मिश्रा पर हत्या का आरोप लगाया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है और अजय मिश्रा से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Chief Editor, Aaj Khabar
