Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Almora: सल्ट भिकियासैंण में केमू बस खाई में गिरी, 7 यात्रियों की मौत

Almora: सल्ट भिकियासैंण में केमू बस खाई में गिरी, 7 यात्रियों की मौत
शेयर करे-

Almora: सल्ट भिकियासैंण क्षेत्र में हुए भीषण बस हादसे को लेकर जिला प्रशासन ने मृतकों और घायलों के नाम जारी कर दिए हैं। भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर सैलापानी बैंड के पास केमू बस के खाई में गिरने से अब तक 7 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 लोग घायल हैं।

मृतकों का विवरण (05 पुरुष, 02 महिलाएं):

  1. गोविंद बल्लभ (80 वर्ष), निवासी जमोली
  2. पार्वती देवी (75 वर्ष), निवासी जमोली
  3. सूबेदार नन्दन सिंह (65 वर्ष), निवासी जमोली
  4. तारा देवी (50 वर्ष), निवासी बाली पटवारी क्षेत्र
  5. गणेश (25 वर्ष)
  6. उमेश (25 वर्ष)
  7. एक मृतक की शिनाख्त अभी की जा रही है

घायलों का विवरण (10 पुरुष, 02 महिलाएं):

  1. नन्दा बल्लभ (50 वर्ष), निवासी नौबाड़ा
  2. राकेश कुमार (55 वर्ष), निवासी जीआईसी द्वाराहाट
  3. नन्दनी देवी (40 वर्ष), निवासी नौबाड़ा
  4. hansi सती (36 वर्ष), निवासी सिंगोली
  5. मोहित सती (16 वर्ष), निवासी नौहर
  6. बुद्धिबल्लभ भगत (58 वर्ष), निवासी अमोली
  7. हरीश चन्द्र (62 वर्ष), निवासी पाली
  8. भूपेन्द्र सिंह अधिकारी (64 वर्ष), निवासी जमोली
  9. जितेन्द्र रेखाड़ी (37 वर्ष), निवासी विनायक
  10. नवीन चन्द्र (55 वर्ष), ड्राइवर
  11. हिमांशु पालियाल (17 वर्ष)
  12. प्रकाश चन्द्र (43 वर्ष), निवासी चचरोटी स्यालदे

प्रशासन के अनुसार गंभीर रूप से घायल नन्दी देवी और राकेश कुमार को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से रामनगर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी की जा रही है।

14 महीने में दूसरा बड़ा हादसा

गौरतलब है कि सल्ट तहसील क्षेत्र में पिछले 14 महीनों के भीतर यह दूसरा बड़ा बस हादसा है। इससे पहले 4 नवंबर 2024 को मारचूला के कूपी गांव के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने पहाड़ी मार्गों पर यात्री सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *