Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Almora: सी. एम. मैमोरियल स्कूल अल्मोड़ा का वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक रंगों और प्रतिभा की चमक से सजा आयोजन

Almora: सी. एम. मैमोरियल स्कूल अल्मोड़ा का वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक रंगों और प्रतिभा की चमक से सजा आयोजन
शेयर करे-

Almora:  सी. एम. मैमोरियल स्कूल का वार्षिक उत्सव नगर स्थित उदय शंकर नाट्य अकादमी के सभागार में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजे इस समारोह में शिक्षा, संस्कृति और अनुशासन का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय वर्मा, संदीप सिंह ठाकुर तथा पत्रकार कपिल मल्होत्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने देश के विभिन्न राज्यों की लोक-संस्कृति को दर्शाते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। योग पर आधारित विशेष प्रस्तुति ने भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और कला-कौशल को देखकर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को दो लाख रुपये की निधि देने की घोषणा भी की, जिससे शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

विशिष्ट अतिथि महापौर अजय वर्मा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा ही समाज और राष्ट्र का भविष्य तय करती है। वहीं संदीप सिंह ठाकुर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन तुलसी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक लता डंगवाल, संचिता डंगवाल, रमेश चंद्र तिवारी, स्कूल प्रबंधक बी. सी. गुरुरानी, नारायण दत्त पाण्डेय, पंकज कांडपाल, गोपाल चम्याल, गीता मनराल, रश्मि जोशी सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Almora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *