Headlines

Almora: आई बैंक खोलने की प्रक्रिया शुरू, विशेषज्ञ टीम ने किया अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

Almora: आई बैंक खोलने की प्रक्रिया शुरू, विशेषज्ञ टीम ने किया अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
शेयर करे-

Almora: सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में आई बैंक (नेत्र कोष) खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की एक विशेषज्ञ टीम ने संस्थान का निरीक्षण किया।

महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा नामित जांच समिति का नेतृत्व सीनियर कॉर्निया सर्जन डॉ. वी. के. तिवारी ने किया। उनके साथ डॉ. जितेंद्र सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, देहरादून और पंकज जोशी, वरिष्ठ सहायक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, देहरादून मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिपंकर डेनियल और डॉ. जीवन सिंह मपवाल भी उपस्थित रहे। संस्थान के प्राचार्य डॉ. सी. पी. भैसोंड़ा और नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एस. दास गुप्ता ने टीम का स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए आभार जताया।

विशेषज्ञ टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी, जिससे अल्मोड़ा में जल्द ही आई बैंक की सुविधा शुरू की जा सके।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *