Headlines

Haridwar: लक्सर में युवती के अपहरण का आरोप, दो समुदायों में तनाव, गांव में पुलिस बल तैनात

Haridwar: लक्सर में युवती के अपहरण का आरोप, दो समुदायों में तनाव, गांव में पुलिस बल तैनात
शेयर करे-

Haridwar: हरिद्वार जिले के लक्सर में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मामला पथरी थाना क्षेत्र के नसीरपुर खुर्द गांव का है, जहां एक समुदाय की युवती के अपहरण का आरोप दूसरे समुदाय के युवक पर लगा है।

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी, लेकिन बीती रात आरोपी युवक उसे किडनैप कर ले गया। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक युवती की बरामदगी नहीं हुई है और पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

घटना को लेकर स्थानीय संगठनों के लोग भी युवती के परिजनों से मिलने पहुंचे और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने गांव में पीएसी और पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि युवती की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *