Headlines

Almora: सल्ट में 161 जिलेटिन ट्यूब केस में बड़ी सफलता, पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Almora: सल्ट में 161 जिलेटिन ट्यूब केस में बड़ी सफलता, पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
शेयर करे-

Almora: सल्ट क्षेत्र में 161 जिलेटिन ट्यूब बरामदगी मामले में पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण गिरफ्तारी कर बड़ा सुराग हासिल किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश के बाद बनाई गई विशेष टीम ने वांछित आरोपी ललित सिंह पाटनी उर्फ लवी (35), निवासी चंपावत, को भिकियासैंण से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एएसपी हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में की गई।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2016–17 में उसने अपने साझेदार प्रशांत कुमार बिष्ट के साथ लगभग तीन किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य लिया था। चट्टान कटान के लिए उसने अपने पिता—जो ठेकेदार रह चुके थे—से जिलेटिन ट्यूब ली थीं। पुलिस अब यह जांच रही है कि बरामद ट्यूबें वास्तव में पुराने निर्माण कार्य से जुड़ी थीं या किसी अन्य हालिया गतिविधि में इनका उपयोग किया जाना था।

गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक भुवन जोशी, थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *