Headlines

Dehradun: मछली बाजार क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Dehradun: मछली बाजार क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

देहरादून। राजधानी देहरादून के मछली बाजार क्षेत्र से सटी एक गली में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घर के बाहर हुआ हमला, बाइक सवार युवक पर आरोप

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गुन्नू (23 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती सुबह अपने घर के बाहर निकली थी, तभी बाइक पर सवार एक युवक ने उससे बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान अचानक युवक ने चापड़ निकालकर युवती के गले पर जानलेवा वार कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी आकाश कुमार को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

घटना के बाद मछली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Dehradun: मछली बाजार क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *