Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

सदन कल 11 बजे तक बके लिए स्थगित, विधायकों से मिले 250 से अधिक प्रश्न, कल पेश होगा यूसीसी बिल।

सदन कल 11 बजे तक बके लिए स्थगित, विधायकों से मिले 250 से अधिक प्रश्न, कल पेश होगा यूसीसी बिल।
शेयर करे-

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र की शुरूआत हो चुकी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य विधानसभा पहुंचे। उम्मीद जताई जा रही थी पहले दिन समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सदन को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

पांच फरवरी से विधानसभ सत्र की शुरूआत हो गर्इ्र है। विधानसभा सत्र आठ फरवरी तक चलेगा। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्थ कड़ी कर दी गई है। सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिले हैं। कल यानि मंगलवार को यूसीसी बिल सदन में पेश होगा, जिसके चलते हंगामे के आसार है। विपक्ष ने भी सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। विपक्ष यूसीसी, सख्त भू-कानून, मूल निवास, उद्यान घोटाला, वन भूमि से पेड़ कटान और कानून व्यवस्था के अलावा बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर हंगामा कर सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से यूसीसी विधेयक सदन पटल में रखने की तैयारी की जा रही है। कल सदन में प्रवर समिति की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी गई राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण रिपोर्ट भी रखी जाएगी। इसके अलावा अन्य विधेयक व वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन पटल पर रखे जाएंगे।

सदन कल 11 बजे तक बके लिए स्थगित, विधायकों से मिले 250 से अधिक प्रश्न, कल पेश होगा यूसीसी बिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *