Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

घर में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने माल सहित एक को पकड़ा।

घर में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने माल सहित एक को पकड़ा।
शेयर करे-

हल्द्वानी। पुलिस ने छड़ायल के एक घर में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के माल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। शिव शक्ति विहार छड़ायल निवासी जितेंद्र सिंह रावल पुत्र स्व. मोती सिंह ने मुखानी थाने में तहरीर दी थी कि वह अपने परिवार के साथ चकलुवा रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में गए थे। इसी बीच अज्ञात चोर ने घर में घुसकर उनकी माता की 4 तोला नथ, नगदी और अन्य कागजात चुरा लिए थे। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद चोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बैलपोखरा बंदरजूड़ा बैलपड़ाव निवासी मनोज आर्या उर्फ मुंशी पुत्र देवी दयाल को मय चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी प्रमोद पाठक, चौकी प्रभारी आरटीओ रोड एसआई संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, कांस्टेबल रवीन्द्र खाती, कांस्टेबल महबूब अली, कांस्टेबल मनीष उप्रेती शामिल थे।

घर में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने माल सहित एक को पकड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *