Headlines

शहीदों को नम आंखों से दी अंतिम विदाई ,कोटद्वार के गौतम और नारायणबगड़ के बीरेंद्र आतंकी हमले में हुए थे शहीद

शहीदों को नम आंखों से दी अंतिम विदाई ,कोटद्वार के गौतम और नारायणबगड़ के बीरेंद्र आतंकी हमले में हुए थे शहीद
शेयर करे-

कोटद्वार/चमोली। जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद जवानों कोटद्वार निवासी गौतम कुमार और नारायणबगड़ निवासी बीरेंद्र सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर दोनों जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बीती 21 दिसंबर को जम्मू कश्मीर के पुंछ के राजौरी सेक्टर में सेना के वाहन पर आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हो गए। शहीद होने वाले जवानों में उत्तराखंड के दो जवान गौतम कुमार और बीरेंद्र सिंह भी शामिल थे। गौतम कुमार पौड़ी जिले के कोटद्वार के रहने वाले थे। जबकि, बीरेंद्र सिंह चमोली जिले के नारायणबगड़ के बमियाला गांव के रहने वाले थे। सोमवार को दोनों जवानों के शव उनके पैतृक आवास पहुंचे। नायक बीरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर को सेना के विशेष विमान से गौचर लाया गया, जहां से सड़क मार्ग के जरिए बीरेंद्र के पार्थिव शरीर को नारायणबगड़ लाया गया। जहां जवान के पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजन बिलख उठे और लिपट कर रो पड़े। नारायणबगड़ इंटर कॉलेज मैदान में शहीद बीरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। सेना के उच्चाधिकारियों, चमोली पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, थराली विधायक भूपालराम टम्टा समेत अन्य लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद नारायणबगड़ में पिंडर नदी के तट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद सैनिक नायक बीरेंद्र को अंतिम विदाई दी गई। राजौरी आतंकी हमले में शहीद जवान गौतम कुमार को नम आंखों से विदाई दी गई। शहीद गौतम को उनके बड़े भाई राहुल ने मुखाग्नि दी। शहीद जवान गौतम को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं, कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी और पौड़ी डीएम आशीष चौहान समेत तमाम लोगों ने शहीद गौतम कुमार को श्रद्धांजलि दी।

शहीदों को नम आंखों से दी अंतिम विदाई ,कोटद्वार के गौतम और नारायणबगड़ के बीरेंद्र आतंकी हमले में हुए थे शहीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *