Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

विधि संकाय के एलुमनी मीट में छात्र छात्राओं ने साझा किए अनुभव, छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स

विधि संकाय के एलुमनी मीट में छात्र छात्राओं ने साझा किए अनुभव, छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स
शेयर करे-

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के विधि संकाय के एलुमनी मीट में पहुंचे पुरातन छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कई क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा चुके सदस्यों ने वर्तमान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स भी दिए।

एसएसजे के ऑडोटोरियम में आयोजित मीट में संकाय में पढ़ चुके छात्र-छात्राएं पहुंची। उन्होंने वर्तमान छात्र-छात्राओं का अनुभव के आधार पर ज्ञानवर्धन किया। यहां के छात्र रहे पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि इस संकाय से पढ़े छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता पाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। सेनि जिला जज मीना तिवारी ने कहा कि हर साल ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से अलग ही शमा बांधा।। इस मौके पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्सवान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू, सेनि जिला जज गिरिधर सिंह धर्मशक्तू, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल प्रो. पीसी जोशी, प्रो. जेएस बिष्ट, प्रो. डीके भट्ट, प्रो. डीपी यादव, प्रो. अर्शद हुसैन, नैनीताल के पंकज कुलौरा, राकेश चंद्र, ललित रावत, मलका असद, पूनम बिष्ट, नवीन चंद्र, महेंद्र नेगी, रेखा तिवारी, भरत पांडे, दिवाकर पांडे, राजन मेहरा, राजेश कुमार, रचना, नीमा मिश्रा, गोविंद बिष्ट, संदीप अधिकारी, उप महाप्रबंधक परिवहन निगम प्रदीप सती, उत्तम सिंह जंतवाल, चंद्र शेखर जोशी, चंद्र शेखर तिवारी, पूरन पांडे, दीपाक्षी, चेतन जोशी, रवि जोशी, विक्रमादित्य सिंह, दीपक साह, योगेश नयाल आदि मौजूद रहे।

विधि संकाय के एलुमनी मीट में छात्र छात्राओं ने साझा किए अनुभव, छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *