Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

किराए के मकान पर चल रहा था देह व्यापार का धंधा, महिला सरगना एवं ग्राहक समेत 4 गिरफ्तार।

किराए के मकान पर चल रहा था देह व्यापार का धंधा, महिला सरगना एवं ग्राहक समेत 4 गिरफ्तार।
शेयर करे-

हल्द्वानी। पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला को भी रेस्क्यू किया है। मकान में अनैतिक कृत्य करने के आरोप में मकान स्वामी का 5 हजार रूपए का चालान काटा गया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर होटल, स्पा सेंटरों, रिजॉर्ट में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए थाना चैकी पुलिस के साथ ही ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल को लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में पुलिस को कलावती कालोनी में स्थित एक मकान में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने छापा मारा। मकान में कुछ लोग अनैतिक गतिविधियों को करते हुए आपत्तिजनक स्थिति के मिले। पुलिस ने पश्चिमी बंगाल निवासी महिला को रेस्क्य किया है। हिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सरगना तानिया शेख ने पूछताछ में बताया कि कलावती कॉलोनी में उसने प्रवीण कुमार का घर 12 हजार रूपए प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया था। जिसमे वह देह व्यापार का धंधा चलाती थी। तान्या को शरीफा बेगम महिलाएं उपलब्ध कराती थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाऊ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों में तान्या शेख उर्फ प्रियंका मंडल पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी हल्द्वानी, सकलेन शेख पुत्र नवीरेल शेख पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी हल्द्वानी, शरीफा बेगम पत्नी अली हैदर निवासी तेजपुर पोस्ट कोटा मुनि जिला इसाबेल थाना करीमगंज आसाम हाल कलावती कॉलोनी हल्द्वानी और फैजल खान पुत्र तस्लीम अहमद निवासी नई बस्ती काठगोदाम शामिल हैं। पुलिस ने मकान स्वामी प्रवीण कुमार का पांच हजार रूपए का चालान काटा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मलिक, एसआई ज्योति कोरंगा, महिला हेड कांस्टेबल गीता कोठारी, कां. घनश्याम रौतेला, बंसीधर जोशी, प्रदीप शामिल रहे।

किराए के मकान पर चल रहा था देह व्यापार का धंधा, महिला सरगना एवं ग्राहक समेत 4 गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *