Udham singh nagar: ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में पुलभट्टा पुलिस ने तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव बरामद किया है। मामले में पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, सतुईया निवासी बंटी (30) बीते 9 फरवरी की शाम से लापता था। उस समय वह अपनी पत्नी के साथ गांव में था, जबकि उसकी मां महाकुंभ गई हुई थी। मंगलवार शाम को जब उसकी मां महाकुंभ से लौटी, तो बेटे के गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
जांच के दौरान पुलिस को गांव के बाहर एक हवेली में बंटी का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या की थी। पुलिस ने शव बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
