Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिटः 27476.67 करोड़ के एमओयू साइन हुए।।

उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिटः 27476.67 करोड़ के एमओयू साइन हुए।।
शेयर करे-

रूद्रपुर। उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के अन्तर्गत क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन बुुधवार को रूद्रपुर में किया गया। जिसमें 434 यूनिटों के 27476.67 करोड़ रूपये के एमओयू हुए। मुख्यमंत्री धामी ने उद्यमियों को राज्य का एम्बेसडर बताया। जबकि उद्यमियों ने सीएम धामी के नेतृत्व में उद्योग विकास हेतु उठाये जा रहे सकारात्मक कदमों को सराहा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लन्दन, दुबई, अबू धाबी, चेन्नई, बेंगलोर, अहमदाबाद, मुंबई के बाद अपने गृहक्षेत्र रुद्रपुर में आप सभी के मध्य राज्य में निवेश की अपार संभावनाओं को लेकर सम्मेलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमें विदेशी जमीन पर निवेशकों का सहयोग और सर्मथन मिला, उसी तरह आप सभी का भी सहयोग और समर्थन हमें मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी उद्यमि राज्य के ब्राण्ड एम्बेस्डर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में निवेश बढ़ेगा तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, अवसर बढ़ेंगे तो उत्तराखंड से बेरोजगारी भी कम होगी। उन्होंने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारिकरण और संतुष्टि के मूल सिद्धांत को अपनाकर राज्य में ईज ऑफ डूंड्रग बिजनेस के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। राज्य में लाइसेंस आदि के अनुमोदनों के लिए ’’सिंगल विंडो सिस्टम’’ की व्यवस्था में सुधार किया गया है तथा व्यवसाय की स्थापना और संचालन के लिये आवश्यक सभी स्वीकृतियों के लिए व्यवस्था प्रारम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार तथा ऊधम सिंह नगर जनपद में 6000 एकड़ लैण्ड बैंक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में एमओयू साइन हो जाते थे, परन्तु कार्य आगे नहीं बढ़ पाता था। उन्होंने कहा कि हम वास्तव में काम करना चाहते हैं और निवेशकों को राज्य में क्या-क्या और किस प्रकार की सुविधाएं व व्यवस्थाएं चाहिए उनपर भी विस्तार से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश हेतु बहुत बड़े प्रस्ताव राज्य सरकार को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रस्तावों का आंकलन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो प्रस्ताव राज्य के लिए व्यावहारिक दृष्टि से ठीक होंगे तथा राज्यानुकूल होंगे, ऐंसे प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार, आर्थिकी में वृद्धि एवं राज्यानुकूल उद्योगों स्थापित हों तथा उद्योग ठीक प्रकार से चलें। उन्होंने कहा कि सरकार के भरोसे पर उद्यमि अपना उद्योग लगाने में अपनी सम्पूर्ण जमा पूंजी एक बार में लगा देते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य तंत्र की जिम्मेदारी है कि जिसे भी उद्योग लगाने के लिए कह रहे हैं, उनकी ऑनरशिप लेनी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में उद्यमियों के साथ किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा में फंसे मजदूरों को सकुशल निकालने हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने वैश्विक स्तर पर राज्य की पहचान, औद्योगिक निवेश, विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं सुधारों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, राम सिंह कैड़ा, डॉ.मोहन सिंह बिष्ट, मेयर रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल बेला तौलिया, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, गुंजन सुखीजा, एससी आयोग के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं मण्डी परिसद डॉ.अनिल कपूर डब्बू, सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, मण्डलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी यूएसनगर उदयराज सिंह, नैनीताल से वन्दना सिंह, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, अशोक कुमार जोशी, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिटः 27476.67 करोड़ के एमओयू साइन हुए।।

 

उत्तराखंड में 11 आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, दी गई नई जिम्मेदारी।
धर्मपुर गांव में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध देशी शराब बनाने के कारोबार का किया भंडाफोड़।।

धर्मपुर गांव में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध देशी शराब बनाने के कारोबार का किया भंडाफोड़।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *