Headlines

Lalkuan: आईटीबीपी परिसर में ‘आंचल मिल्क पार्लर कैफे’ का शुभारंभ, स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा नया बाजार

Lalkuan: आईटीबीपी परिसर में ‘आंचल मिल्क पार्लर कैफे’ का शुभारंभ, स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा नया बाजार
शेयर करे-

Lalkuan: 34वीं बटालियन Indo-Tibetan Border Police (आईटीबीपी) परिसर में सोमवार को ‘आंचल मिल्क पार्लर कैफे’ का भव्य शुभारंभ किया गया। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तत्वावधान में स्थापित इस कैफे का उद्घाटन कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और अतिथियों ने ‘आंचल’ दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी परिसर में कैफे खुलने से जवानों और अधिकारियों को शुद्ध व गुणवत्तायुक्त दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे, साथ ही स्थानीय दुग्ध संघ को भी मजबूती मिलेगी।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि ‘आंचल’ ब्रांड प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की मेहनत और विश्वास का प्रतीक है। इस तरह के प्रयास स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को भी मजबूत करते हैं।

अधिकारियों ने इस पहल को स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने और दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने वाला सराहनीय कदम बताया।

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट फतेह सिंह, उप सेनानी संजय तिवारी, सूबेदार मेजर रश्मि रंजन नायक, एसएमओ चंद्रशेखर, सहायक सैनानी इंजीनियर दीपक सहरावत, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, डिपो प्रभारी हेमंत पाल, विपिन तिवारी, पूरन मिश्रा, सुदर्शन मेहरा, पारस कुलौरा, मोहन पांडे और बाला दत्त डब्बडाल सहित अनेक जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *